शुक्रवार, 25 अक्तूबर 2013

सूर्या सोम

भोर दिखा
भर निशा जागा सोम
मुस्कुराता
~~~~~~

2013-10-25-1090 - Copy
अवगुंठन जगी साँवरी सूर्या साथ
चमक रही माँग रोली नवविवाह
प्रात पूर्ण उद्योग
~~~~~~~~~~~

2013-10-25-1093
प्रस्फुर उल्लास बदन वदन
उमंग साँवरी देह हिरण्य द्युति
संगति साजन उपहार कंचन कंचन
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

द्वितीयोनास्ति प्रेम समर्पण
सोम दृग चन्द्रिकामृत अंग अंग
सूर्या गौर तेजस्विनी निज हिरण्य समो     

2 टिप्‍पणियां: