रविवार, 7 जून 2015

रसोई में

रसोई में
तवे पर पकता फूलता पिसान
फूटती भूमा गन्ध स्वेद सन
ऊष्म डी एन ए लावा तप्त
हहरता सागर ममत्त्व
बड़वानल सृजन भूख
गढ़ती जीवन दो जून
स्त्री दिन प्रति दिन
रसोई में!
~ गिरिजेश राव