शुक्रवार, 5 अगस्त 2011

कितने दिन?

कितने दिन हुये आसमान पर बादलों से चित्र बनाये हुये? 
कितने दिन हुये अनगढ़ मन्दिर अनाम देव मन्नत माँग मुस्काये हुये?
कितने दिन हुये रास्ते के पेंड़ से उसका हाल चाल पूछे हुये?
  
कितने दिन हुये पत्ती पर अटकी ओस को निहारे हुये? 
कितने दिन हुये झाँकती इन्द्रधनुषी बाला को सराहे हुये? 
कितने दिन हुये जमीन पर व्यस्त चीटियों को गिने हुये?
  
कितने दिन हुये गर्म रोटी से आती भाप से हाथ जलाये हुये? 
कितने दिन हुये आईने पर मुक्का ताने हुये? 
कितने दिन हुये बिना बात ही सिर खुजाये हुये?


1 टिप्पणी: