पूजा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पूजा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 16 अक्टूबर 2010

चित्रा का नेह, बिखरे पूजा पुष्प

village_sky 

गाँव का आसमान
वत्सल वत्सल
परदेसी लाल आया है! 
 chitra

'चित्रा' हरसाई
धा धा आई
श्वेत श्याम आँचल में
बाँध के रखा था
खुल गए बन्ध।
बरस रही नेह धार
धरती तर तरल तरल।

harsingar

हरसिंगार! तुमने बिखरा दिए
तज दिए साज शृंगार।
ये जो भूमि पर बिखरे हैं
जो रह गए अटके ही
मेरी पूजा के ही पुष्प हैं !
जिन्हें बीनते हैं लोग
देवी की आराधना हेतु।
जिन्हें यूँ ही बिखेर दिया -
पूरे परिवेश में
उन्हें
मैं किस हेतु सहेजूँ?
किसके लिए??