साँझ
नहीं ठाँव
तारों के पाँव।
पीपल
पल पल
जुगनू द्ल।
गीत
सुने माय
मुँह बाय।
पावर
रोशनी कट
ढेबरी सरपट।
चाँद
फेंक प्रकाश
लानटेन भँड़ास।
मच्छर
गुमधुम
लोग सुमसुम।
श्वान
संभोग दल
रव बल छल।
फूल
पौधों के शूल
रजनी दुकूल।
ओस
रही कोस
बारिश भरोस।
....
....
बयार
हरसिंगार
धरती छतनार।
_________
ये हिमांशु जी की टोकारी पर:
सेंक
रोटी फेंक
चूल्हा टेक।
__________
जो दूसरों की हैं, कवितायें हैं। जो मेरी हैं, -वितायें हैं, '-' रिक्ति में 'स' लगे, 'क' लगे, कुछ और लगे या रिक्त ही रहे; चिन्ता नहीं। ... प्रवाह को शब्द भर दे देता हूँ।
बुधवार, 30 सितंबर 2009
देहात - साँझ, रात, भिनसार
सोमवार, 21 सितंबर 2009
अन्ना ! नहीं तोड़ा जाता ।
तुम्हारी उंगली पकड़
यहाँ मैंने चलना सीखा ।
पैर कहाँ रखें कैसे रखें
तुमसे सीखा ।
तुमसे हुए जाने कितने सम्वाद
सुलझाते रहे गुत्थियों को।
अचानक इतने चुप क्यों हो गए?
चुप्पी भी ऐसी कि कुरेदने से न टूटे !
....
मौन तुम्हारा अपना वरण है।
मुझे उस पर कुछ नहीं कहना ।
लेकिन मैं अब किसे ढूढूँ
अपना मौन तोड़ने को ?
.....
भीतर का हाहाकारी मौन
जिस किसी के आगे नहीं तोड़ा जाता
अन्ना ! नहीं तोड़ा जाता।
यहाँ मैंने चलना सीखा ।
पैर कहाँ रखें कैसे रखें
तुमसे सीखा ।
तुमसे हुए जाने कितने सम्वाद
सुलझाते रहे गुत्थियों को।
अचानक इतने चुप क्यों हो गए?
चुप्पी भी ऐसी कि कुरेदने से न टूटे !
....
मौन तुम्हारा अपना वरण है।
मुझे उस पर कुछ नहीं कहना ।
लेकिन मैं अब किसे ढूढूँ
अपना मौन तोड़ने को ?
.....
भीतर का हाहाकारी मौन
जिस किसी के आगे नहीं तोड़ा जाता
अन्ना ! नहीं तोड़ा जाता।
रविवार, 6 सितंबर 2009
पुरानी डायरी से - 2
.... अपनी पुरानी डायरी आप के सामने खोलना प्रारम्भ कर रहा हूँ - पन्ने दर पन्ने , बेतरतीब । डायरी रोजनामचा टाइप नहीं बल्कि सँभाल कर छिपा कर किए प्रेम की तरह - जब मन आया लिख दिए, जब मन आया चूमने चल दिए, बहाने चाहे जो बनाने पड़ें।
नई जवानी में बचपना अभी शेष है लेकिन आश सी है कि इन पन्नों को भी उतना ही प्यार दुलार मिलेगा।
__________________________________________________
इसके पहले : पुरानी डायरी से - 1
6 अप्रैल 1993, समय: रात्रि 1110 'नश्वर'
हाँ यह शरीर नश्वर !
पूजित पहचान अमर
हाँ यह शरीर नश्वर।
स्वागत तिरस्कार
सौन्दर्य अभिसार
जीवंत काम अध्वर
हाँ यह शरीर नश्वर।
नीड़ का निर्माण
वेदना निर्वाण
उद्घोष प्राण सस्वर
हाँ यह शरीर नश्वर।
नई जवानी में बचपना अभी शेष है लेकिन आश सी है कि इन पन्नों को भी उतना ही प्यार दुलार मिलेगा।
__________________________________________________
इसके पहले : पुरानी डायरी से - 1
6 अप्रैल 1993, समय: रात्रि 1110 'नश्वर'
हाँ यह शरीर नश्वर !
पूजित पहचान अमर
हाँ यह शरीर नश्वर।
स्वागत तिरस्कार
सौन्दर्य अभिसार
जीवंत काम अध्वर
हाँ यह शरीर नश्वर।
नीड़ का निर्माण
वेदना निर्वाण
उद्घोष प्राण सस्वर
हाँ यह शरीर नश्वर।
शनिवार, 29 अगस्त 2009
पुस्तक, धूल और एलर्जी
जाने कहाँ से आ गई है
आलमारी में बन्द उस पुस्तक
'एलर्जी से कैसे बचें' पर धूल?
डर से पुस्तक नहीं छूता
कहीं धूल वाली एलर्जी उपट न जाय।
अगर एलर्जी से बचना है
तो रोज पुस्तक पढ़नी होगी।
...मैंने तो समझ लिया
आप ?
आलमारी में बन्द उस पुस्तक
'एलर्जी से कैसे बचें' पर धूल?
डर से पुस्तक नहीं छूता
कहीं धूल वाली एलर्जी उपट न जाय।
अगर एलर्जी से बचना है
तो रोज पुस्तक पढ़नी होगी।
...मैंने तो समझ लिया
आप ?
शनिवार, 22 अगस्त 2009
सुखरोग
...लीवर पर चढ़ी चर्बी
धमनियों में चिपकी चर्बी
कोलेस्ट्रॉल ने खून किया गाढ़ा . .
चेक अप की मेरी रिपोर्टें यही कहती हैं।
डाक्टर से पूछा,
"मीठा नहीं खाता
तला नहीं खाता
घी देखे जमाना हो गया
बीवी बघार में तेल नहीं पानी डालती है।
भूख से कम ही खाता हूँ।
उमर भी अभी क्या हुई !
डाक्टर ऐसा मेरे साथ कैसे हो गया?
ऐसा केस तो मैंने अब तक नहीं देखा।"
डाक्टर ने बताया ,
"तुम्हें सुखरोग हो गया है।
ज़माना बदल चुका है।
कुछ भी करो,
जब तक सही खाओगे नहीं
सही श्रम नहीं करोगे
यह सब बढ़ता ही रहेगा।
केस ऐसा क्यों नहीं देखा?
भारत देश सामने है,
अभी उसकी उमर ही क्या है?
सुखरोग को नया मेडिकल साइंस
'भारत रोग' कहता है।
जांनते हो क्या?"
'सही खाना' और 'सही श्रम'
मैं तो कर लूँगा
लेकिन !
डाक्टर ऐसा जुमला फिर न बोले,
यह कौन सुनिश्चित करेगा?
कैसे सुनिश्चित करेगा?
सुखरोग की दवा कौन करेगा?
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
