English poem लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
English poem लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 9 मार्च 2010

पुरानी डायरी से - एक अंग्रेजी कविता और अनुवाद, I shall die

09032010 And a day when I shall die
My lyrics, my poems, my songs
Will also die with me.
A dead never utters -
I shall die.

Queen of the earth !
Your frozen lips shall touch my limbs
Slowly and very slowly
My spirit shall vanish
Like a piece of Camphoor
And I shall die.

In the murmur of leaves
In the striding steps of winds
In the tender shower and breeze
My breath shall linger and wait
But I shall die in solitude-
I shall die. 
और एक दिन जब मैं मर जाऊँगा
मेरे गीत, मेरी कविताएँ, मेरे गान
मेरे साथ मर जाएँगे
मृतक कभी नहीं बोलता -
मैं मर जाऊँगा।

धरा की रानी !
तुम्हारे हिम-अधर
करेंगे स्पर्श मेरे अंगों का
धीरे और बहुत धीरे
मेरी चेतना लुप्त होगी
कपूर के टुकड़े सी -
और मैं मर जाऊँगा।

पत्तियों की मर्मर में
पवनों के तेज कदमों में
मृदु वर्षा बूदों और झँकोरों में
रह जाएँगी मेरी साँसे प्रतीक्षित - 
लेकिन मैं मर जाऊँगा एकांत में
मैं मर जाऊँगा।