पी रे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पी रे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 20 मार्च 2010

देह पीरे पी रे।

देह पीरे पीर रे
नाच रही पीरे पी रे 
चन्दन पलंग रात न सोहे
नेह बिछौना अंग न तोरे
निदियाँ नाहीं पीर रे।
नाच रही मैं पीर रे।

सास की बरजन ससुरा गरजन
बाज रहे पायल में झम झम
माती अँखियन नीर रे
रटती पी रे तू पी रे 
चकित चौबारे पीर रे
मैं नाच रही पीर रे
देह पीरे पी रे।  

अब आओ जू राह तकूँ मैं
सुनती तोरे बैलन की घाँटी
आज सजी सिंगारन खाँटी
अँगना चौखट लाँघ सकूँ मैं
कब उजरूँ तोरे हाथ के तारन
नाच रही पीरे पी रे।
नेह पगी पीर रे।
देह पीरे पी रे।