जन्मदिन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जन्मदिन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 5 मई 2010

एक मित्र के जन्मदिन पर . .

एक कदम और..
जीवन सौन्दर्य में भ्रमण को।

एक कदम और
गुदगुदाहट, किसी भोले इंसान की निश्छ्ल हँसी सा।
एक कदम और
संगिनी के साथ सुबह की टहल सा
एक कदम और
बच्चों के साथ स्कूल की बस तक
एक कदम और
लंच में बाहर धूप में गुनगुने होने सा
दोस्तों के साथ हँसी ठठ्ठा सा।
 
ज़िन्दगी जाने कितने कदम सँजोए है !
एक कदम और चल लें - उमंग और उत्साह के साथ?
आज एक विशेष कदम लें - पहली बार सा
चलो जन्मदिन मनाते हैं।