काल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
काल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 2 मई 2012

काल की उछाल


सीलिंग पर चिपकाये स्फुरदीप्त तारागण निहारिकायें 
प्रकाश बुझा और तन गया आकाश बेडरूम में 
सोचा कि बताऊँ बच्चे को अनंत की कुछ बातें 
लेकिन सो गया था वह गहरी नींद में।

गर्मियों की खुली छत, हवा मद्धिम
तना चम चम अद्भुत अन्हरिया आसमान 
पिता के साथ लेटना छत पर पूछने को ढेरों सवाल 
वह बताते और मैं सुनता, न थकता और न सोता 
जब तक कि वह 'आदेश' न दें। 

काल की उछाल एक पीढ़ी में ही कितनी बदल जाती है!